बाड़ेगांव में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली शोभायात्रा।

बैतूल। मुलताई ब्लॉक के ग्राम बाड़ेगांव में महाराणा प्रताप स्मारक निर्माण समिति की महिला मंडल द्वारा महाराणा प्रताप जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा का गांव में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरे मार्ग में महाराणा प्रताप के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा।
समिति की अनीता बलोहार और मनीष सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रंगोली और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। महिलाओं और युवतियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर महाराणा प्रताप के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। भजन प्रस्तुतियों से आयोजन में भक्ति का माहौल बना रहा।कार्यक्रम में संगीता चौहान, गायत्री बलोहार, सुनीता सिरसाम, दुर्गा पाटिल, सीमा पाटील, पूजा वानखेड़े, पूनम सोलकर, शारदा सिसोदिया, ममता चौहान, अंगूरी चौहान, जागृति चौहान, प्रेमलता झोल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।





