बैतूल में 27 मई को होगा आरडीए परिवार का ऐतिहासिक सम्मान समारोह।
मध्यप्रदेश एसटी टॉपर शिवानी उइके सहित चयनित प्रतिभाओं का होगा सम्मान।

बैतूल। रघुकुल डिफेंस अकादमी परिसर में आज 27 मई को शाम 5 बजे आरडीए परिवार द्वारा जिले का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में आरडीए परिवार के चयनित साथियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश की एसटी टॉपर शिवानी उइके एवं रघुवंशी समाज से चयनित प्रतिभाओं का भी विशेष सम्मान किया जाएगा।
आयोजन को लेकर आरडीए परिवार में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में जिले के करीब 30 गणमान्य नागरिकों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से आरडीए परिवार की एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रदर्शित किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य बताते हुए ड्रेस कोड भी जारी किया है। जिन साथियों के पास आरडीए टी-शर्ट और कैप उपलब्ध है, उन्हें उसी ड्रेस में ब्लू जींस या लोअर के साथ आने को कहा गया है, जबकि अन्य सदस्यों से फॉर्मल एवं प्रॉपर ड्रेस में पहुंचने की अपील की गई है। समारोह का आयोजन रघुकुल डिफेंस अकादमी प्रांगण, बैतूल में होगा।




