विवाह के पवित्र बंधन में बंधे विजयकांत और शिवानी
सूर्यपुत्री मां ताप्ती जागृति समिति पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

बैतूल। सूर्यपुत्री मां ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश के सक्रिय सदस्य एवं श्रीमती कमला रामसू कंगाले के सुपुत्र चिरंजीव विजयकांत कंगाले का शुभ विवाह ग्राम ठेसका निवासी शिवानी उइके के साथ सोमवार 2 जून को हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। विवाह समारोह ग्राम ठेसका केरपानी बारहलिंग में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए सूर्यपुत्री मां ताप्ती जागृति समिति के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, परिजन, ग्रामीणजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवदम्पती के सुखी, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।




