Betul News : बीट प्रभारी के खिलाफ रिश्वत के आरोप
Bribery charges against beat in-charge

बैतूल। आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम कावला पो. गारगुड निवासी एक महिला ने छेड़छाड़ के मामले में कार्यवाही के बदले आठनेर थाना के प्रभारी के खिलाफ 2500 रूपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक से की है। शिकायतकर्ता महिला इमला पति रमेश जावलकर ने बताया कि विगत 13 अप्रैल को रात्रि करीब 9 बजे वह अपनी पड़ोसी के घर टीवी देखने जा रही थी। इसी दौरान अनावेदक मुकराम पिता सोमजी बारस्कर शराब पीकर जा रहा था। शराब के नशे में वह छेड़छाड़ व गाली गलौच करने लगा।
इसी बीच गांव के लोग बीच-बचाव करने आए। डायल हंड्रेड को सूचना देने पर पुलिस द्वारा सोमजी बारस्कर को 4 दिन थाने में रखा। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि कार्यवाही के बदले आवेदक से बीट प्रभारी लोही साहब ने 2500 रुपए की अवैध उगाही की है।
सोमजी बारस्कर के खिलाफ आवेदक रामा पिता जगलाल, संतलाल पिता रामाजी व संतोष पिता सोमजी ने भी एसपी से शिकायत करते हुए चोरी करने का आरोप लगाया है। आवेदक संतलाल ने बताया कि सोमजी बारस्कर ने उनके खेत में लगे सागौन के 11 पेड़ काटकर ले गया। आवेदक संतोष ने बताया कि अनावेदक सोमजी ने उनके खेत से 13 नग मुर्गी चोरी कर ली है और लोहे के 2 नग नागर भी ले गया। आवेदक गणों का आरोप है कि इस पूरे मामले की शिकायत आठनेर थाने में की गई लेकिन अनावेदक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।




