Betul congress : वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी का दावा, आगामी चुनाव के बाद जिले में कांग्रेस के होंगे पांचों विधायक

कांग्रेस अधिकारी प्रकोष्ठ की कार्यकारणी गठित, 5 ब्लॉकों में नियुक्त किए पदाधिकारी


बैतूल। विधानसभा चुनाव की तैयारी में प्रदेश कांग्रेस जुट गई है। ‘घर चलो, घर-घर चलो’अभियान चलाने के साथ-साथ उद्योग जगत से लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों तक अपनी पैठ बनाने के लिए पार्टी ने सहयोगी संगठन बनाए हैं। मकसद यही है कि चुनाव से पहले हर वर्ग को पार्टी से जोड़ लिया जाए। इसके लिए सम्मेलन करने के साथ अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। हाल ही में मध्यप्रदेश कांग्रेस अधिकारी प्रकोष्ठ की बैतूल जिला कार्यकारिणी गठित की गई। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मास्टर वारंट ऑफिसर रमेश पांडेय (से नि) वायु सेना द्वारा इस कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

group leave : एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे जिले के रेडियोग्राफरयह पढ़े

 इनको सौंपी जिम्मेदारी

जिला कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष आमला रोहित हारोडे, ब्लॉक अध्यक्ष भैंसदेही राजकुमार आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष मुलताई/पट्टन देवीदीन बनखेडे, ब्लॉक अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी /सारणी मुन्नालाल कापसे, सचिव दिवाकर दवण्डे शामिल है। उल्लेखनीय है कि नए प्रकोष्ठ गठित करके विभिन्न् वर्गों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत अधिकारियों-कर्मचारियों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मास्टर वारंट ऑफिसर रमेश पांडेय को सौंपी गई है। श्री पांडेय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने सभी वर्गों तक पार्टी की सीधी पहुंच बनाने के निर्देश दिए हैं।

दावा: 2023 में कांग्रेस के होंगे पांचों विधायक

मास्टर वारंट ऑफिसर ने दावे के साथ कहा कि ये टीम जिले में अपना नाम रोशन करने में कोई कमी नही छोड़ेगी। अभी हमारे पास ज़िले में चार विधायक है। 2023 में पाचो विधायक हमारे होंगे। हम दूसरी पार्टियों के समान कार्य या झूठे वायदे नही करेंगे। हां तो 100 प्रतिशत, यह नही कि आमला में लोकोशेड आएगा। 20 साल हो गए, कुछ नही हुआ। सारणी में प्लांट लगेगा, कुछ नही। कर्बला पर पुल बनेगा, 20 साल हो गए, कुछ नही। शाहपुर पर पुल, झूठे वायदे, यह अधिकारी वर्ग नही करेगा, ना ही विधायक करेंगे। हमारे बैतूल की जनता को पता है कि कमलनाथ झूठे वायदे करते नही। उनका वायदा है कि हम टिकट उसी को देंगे जो जनता के लिए काम करेगा। अधिकारी प्रकोष्ठ आपसे वायदा करता है कि कांग्रेस की सरकार आते ही पहले ही बजट में पुरानी पेंशन चालू कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button