रेडक्रॉस ने मजदूर दिवस पर लगाया स्वास्थ्य शिविर धूप से बचाव के लिए बांटे गमछे।

बैतूल। विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी बैतूल द्वारा रेन बसेरा स्थित भवन में मजदूरों के लिए एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ शिविर में एक सैकड़ा मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन आदि चेक कर उन्हें लक्षण के अनुसार दवाएं दी गई। परीक्षण के दौरान कई मजदूरों में खून की कमी एवं व्यसनों के दुरुपयोग से संभावित बीमारियों के पाए गए उन्हें व्यसनों से दूर रहने तथा तंबाकू का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर मजदूरों को धूप से बचाव के लिए गमछे भी बांटे गए ताकि वह तेज धूप से या सनस्ट्रो से प्रभावित न हो सके। उक्त शिविर में रेडक्रॉस के चैयरमेन डॉ अरुण जयसिंगपुरे, डॉ प्रियेश पात्रिकर, डॉ अरुण उच्चसरे ने मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं ब्रदर सुनील बुझाड़े, सिस्टर संगीता सिंह ने रक्त परीक्षण किया। मदन यादव ने दवाओं का वितरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button