बालनेर में आयोजित कन्यादान विवाह सम्मेलन में 11 वर-वधू ने लिए सात फेरे।

हजारों सामाजिक लोगों और जनप्रतिनिधियों ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद।

बैतूल। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन भैंसदेही के तत्वावधान में 11 वा निःशुल्क कन्यादान विवाह सम्मेलन ग्राम बालनेर में रविवार को सम्पन्न हुआ। सामाजिक रिती रिवाज और रश्मों के बीच कुल 11 वर-वधूओं ने वेदी के सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंधे जिन्हें हजारों लोगों ने आशीर्वाद देकर सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

कन्यादान विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, कुनबी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राने, कुनबी समाज के जिला अध्यक्ष प्रवीण ठाकरे, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश मस्की, पूर्व विधायक बीआर बोडखे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, समाजसेवी हर्षवर्धन धोटे, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने, आठनेर कुनबी समाज संगठन अध्यक्ष पुनाजी कापसे, युवा संगठन के जिला अध्यक्ष मुन्ना मानकर, भास्कर मगरदे, महिला संगठन की जिला अध्यक्ष सहित अतिथि मंच पर मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत साल श्रीफल और भगवान श्रीराम के स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। वहीं अतिथियों ने मंच से कन्यादान विवाह सम्मेलन को लेकर उद्बोधन दिया और कार्यक्रम की मंच से जमकर तारीफ की। इस सफल आयोजन के लिए भैंसदेही संगठन के अध्यक्ष वासुदेव धोटे सहित टीम को बधाई दी।

– विधायक हेमंत खंडेलवाल, विधायक चौहान और हंस लोक ने 50-50 हजार की राशि की भेंट

विगत 11 वर्षों से कुनबी समाज संगठन द्वारा किए जा रहे कन्यादान विवाह सम्मेलन से प्रेरित होकर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, विधायक महेंद्र सिंह चौहान और दिल्ली हंस लोक सेवा संगठन जगदीश दवंडे ने सफल आयोजन को लेकर 50-50 हजार की राशि संगठन को भेंट की। वहीं विधायक हेमंत खंडेलवाल और महेंद्र सिंह चौहन ने कहा कि विवाह समारोह में हो रहे फिजूल खर्च और समय की बचत के साथ भैंसदेही संगठन एक मंच पर बेटीयों का कन्यादान कर रहा है जो हर समाज के लिए प्रेरणा बन गया। उन्होंने सभी वर-वधूओं को शुभकामनाएं दी और आयोजन कर रही टीम को भी बधाई दी।

– गायत्री परिवार ने सभी वर-वधू को कराए सात फेरे

भैंसदेही के गायत्री परिवार के सदस्यों ने विधिवत पूजा अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी वर-वधूओं को सात वचनों के साथ सात जन्मों के बंधन में बांधा और वेदी के सात फेरे कराकर विवाह सम्पन्न कराया।

– गुरू कृपा मल्टीहास्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

कन्यादान विवाह सम्मेलन में बैतूल गुरू कृपा मल्टीहास्पिटल ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर सम्मेलन में आए हजारों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया और बिमारी को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

– कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कुनबी समाज संगठन के अध्यक्ष वासुदेव धोटे, सचिव केशर लोखण्डे, महिला संगठन की ब्लांक अध्यक्ष श्रीमती पावस प्रमोद महाले, सह सचिव विनोद कनाठे, कोषाध्यक्ष नितिन कुबडे, कोषाध्यक्ष नारायण महाले, प्रमोद महाले, पूर्व सचिव सुरेंद्र कनाठे, वरिष्ठ समाजसेवी देविदास खाडे, हनवंतराव पांसे, पूर्व अध्यक्ष बह्मदेव कुबडे, मारोती बारस्कर, मनीष नावंगे, और नामदेव कोसे रमेश गीद, दिनेश चिल्हाटे, जगजीवन भराडे, अशोक अडलक, अनिल गीद, संदीप मगरदे, सहित बालनेर गांव के युवा और वरिष्ठ सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button