Applicant upset over not getting information on RTI, complains to CMHO: आरटीआई पर जानकारी न मिलने से परेशान आवेदक, सीएमएचओ से शिकायत

बैतूल। बीएमओ भैंसदेही द्वारा सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी न देने के मामले में आवेदक ने सीएमएचओ से शिकायत की है। त्रिवेणी वार्ड क्रमांक-13 भैंसदेही निवासी योगेश भुस्कुटे ने आरटीआई अधिनियम 2005 की धारा 19(1) के तहत 08 जुलाई 2024 को सीएमएचओ के समक्ष अपील दायर की थी। इस अपील में खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही को समय पर आवेदक को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके, आवेदक को अब तक मांगी गई जानकारी नहीं मिली है।
27 जून 2024 को थाना भैंसदेही में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) 0305/2024 में योगेश भुस्कुटे को अपने बचाव के लिए मांगी गई जानकारी जरूरी है। चूंकि यह जानकारी उनके जीवन और स्वतंत्रता से संबंधित है, इसलिए इसे 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
— सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ रजिस्टर की मांग–
29 जून 2024 को भुस्कुटे ने खंड चिकित्सा अधिकारी से अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ रजिस्टर की प्रमाणित प्रतिलिपि मांगी थी। लेकिन, नियमों का उल्लंघन एव्ं प्रथम अपिलीलीय अधिकारी द्वारा दिये गए निर्देशों के बावजूद चाही गई जानकारी अभी तक आवेदक को नहीं दी गई। भुस्कुटे ने इस मामले में कलेक्टर बैतूल और पुलिस अधीक्षक बैतूल के समक्ष भी पूर्व मे दि.02/07/24 को शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि डॉ. व्योमा वर्मा के दबाव में खंड चिकित्सा अधिकारी जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। लगातार प्रयासों और उच्च अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भुस्कुटे को कोई राहत नहीं मिली है। उनका कहना है कि सीएमएचओ से समय पर जानकारी न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हैं। योगेश भुस्कुटे ने सीएमएचओ से 24 घंटे के भीतर मांगी गई जानकारी की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जानकारी नहीं मिली, तो वह न्यायालयीन कार्यवाही करने के लिए बाध्य होंगे।
— न्यायालयीन कार्रवाई की चेतावनी–
आवेदक ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे न्यायालयीन कार्रवाई करेंगे। भुस्कुटे का कहना है कि जानकारी देने में देरी से डॉ. व्योमा वर्मा का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है, जिससे वह और भी परेशान हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button