Amarnath Darshan : बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे जिले के आधा सैकड़ा बजरंगी

TODAY BETUL NEWS : बैतूल। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल से जुड़े श्रद्धालु बाबा बूढ़ा अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना होंगे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक में उक्त जानकारी प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने सभी कार्यकर्ताओं को दी। उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक बुधवार 26 जुलाई को सरस्वती शिशु मंदिर टिकारी में संपन्न हुई। बैठक का प्रारंभ प्रभु श्री राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्ण कांत गावंडे ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बजरंग दल द्वारा 2005 से जम्मू कश्मीर के पाकिस्तान सीमा पर स्थित बाबा बुढ़ा अमरनाथ की साहसिक यात्रा सीमा पर रहने वाले हिंदू भाइयों पर हो रहे आतंकी हमले एवं अत्याचारों से बचाने, संपूर्ण जम्मू कश्मीर के हिंदू समाज को सबल देने के लिए, उनकी रक्षा, जम्मू कश्मीर में स्थित हिंदू देवी देवताओं के तीर्थ स्थलों की रक्षा, के प्रण के साथ प्रारंभ की थी। उन्होंने कहा कि य़ह यात्रा प्रतिवर्ष संपूर्ण भारत से एवं बैतूल जिले से भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा बुढ़ा अमरनाथ पहुंचकर संपन्न की जाती है। 17 अगस्त को बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में बैतूल जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे प्रांत गोरक्षा प्रमुख द्वारा आह्वान किया।
मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या में संगठन में जुड़ने की आवश्यकता
बैठक की अध्यक्षता कर रही मातृशक्ति जिला उपाध्यक्ष सुश्री सीमा मिश्रा द्वारा उपस्थित सभी मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी बहनों से कहा कि हमारी संस्कृति, संस्कारों का जो हास् समाज में हो रहा है जिसके परिणाम स्वरूप लव जिहाद जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है, जिसे रोकने में हम बहनों द्वारा महती भूमिका निभाई जा सकती है। जिसके लिए मातृशक्ति को संगठन में अधिक संख्या में जोड़ने की आवश्यकता है, मंच पर उपस्थित बजरंग दल के विभाग संयोजक चंचल राजपूत ने सभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बताया कि बजरंग दल द्वारा शौर्य जागरण यात्रा 9 सितंबर को मुलताई से प्रारंभ होकर 17 सितंबर को भोपाल में संपन्न होगी। जिसमें लगभग एक लाख बजरंग दल के कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे। जिस को ध्यान में रखते हुए बैतूल जिले की कार्ययोजना भी बनाई गई।
जिला मंत्री ने आगामी कार्य योजना की जानकारी
जिला बैठक का संचालन जिला मंत्री राजेश प्रजापति द्वारा करते हुए विगत 6 माह में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं आगामी 6 माह के कार्यक्रम स्थापना दिवस, दुर्गाअष्टमी, गोपाष्टमी, गीता जयंती, धर्मरक्षा दिवस, दिसंबर माह में संत यात्रा, समरसता के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सेवा के कार्य सभी प्रखंडों में प्रारंभ करने एवं षष्टिपूर्ति वर्ष में जिले की सभी ग्राम इकाइयों का गठन करने का लक्ष्य पूर्ण करने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया।
नवीन दायित्व की हुई घोषणा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए जिला मंत्री द्वारा नवीन दायित्व की घोषणा उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से की गई, जिसमें जिला विहिप गौ रक्षा प्रमुख का दायित्व श्याम नरवरे, जिला विद्यार्थी प्रमुख साहिल पारदे, जिला का सप्ताहिक प्रमुख ज्ञानी रामजी गंगारे को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैतूल नगर प्रखंड में नगर मंत्री प्रकाश गाडवे, सह मंत्री भावेश विश्वकर्मा, सेवा प्रमुख विशाल विश्वकर्मा, प्रचार प्रसार प्रमुख अंकित नरवरे, नगर बजरंग दल संयोजक आशीष कसरादे, सहसंयोजक भोला अमरूते, बजरंग दल नगर गौरक्षा प्रमुख आशीष चंदेल, सह गौरक्षा प्रमुख हर्षवर्धन वर्मा, नगर बालोपासना प्रमुख मनीष सिंह राजपूत, सह प्रमुख सौरभ ठाकरे, नगर सुरक्षा प्रमुख अजय बरडे, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख रितिक दवंडे, महाविद्यालय प्रमुख यश राजपूत, सह महाविद्यालय प्रमुख रोहित वर्मा को दायित्व की जिम्मेदारी दी गई। बैतूल ग्रामीण प्रखंड के अध्यक्ष का दायित्व रामे भारती ग्रामीण, प्रखंड मंत्री राजेश चौहान, सह मंत्री अलकेश चावड़े, अमन वाघमारे, सत्संग प्रमुख पवन कोडले, मंदिर अर्चक पुरोहित ओम गोस्वामी, धर्म प्रसार प्रमुख विवेक कापसे, सेवा प्रमुख रामेश्वर गायकवाड, सह सेवा प्रमुख रजनीश प्रजापति, सामाजिक समरसता प्रमुख प्रफुल्ल वर्मा, बजरंग दल ग्रामीण प्रखंड संयोजक शिवम टिकमे, सहसंयोजक दुर्गेश ठाकुर, गोरक्षा प्रमुख गौतम उइके, सह गोरक्षा प्रमुख दौलत यादव, बल उपासना प्रमुख दीपेश वाघमारे, साप्ताहिक मिलन प्रमुख राजेश ठाकरे, महाविद्यालय प्रमुख रामदास राजने को जिम्मेदारी सौंपी गई। घोड़ाडोंगरी प्रखंड मंत्री का दायित्व मिथुन राठौर, बजरंग दल संयोजक घोड़ाडोंगरी आयुष वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई, इसी क्रम में शाहपुर प्रखंड धर्माचार्य संपर्क प्रमुख के दायित्व पर बालक दास उदासीन को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
9 जुलाई को संपन्न हुई विभाग बैठक में जिला कार्यसमिति के नवीन दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसमें मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष रवि वर्मा जिला, सह मंत्री राजू ठाकुर, सत्संग प्रमुख रामप्रसाद प्रशांति, धर्म प्रसार संयोजक श्याम राठौर, सेवा प्रमुख अरुण रघुवंशी, मंदिर अर्चक पुरोहित द्वारका भारती गोस्वामी, प्रचार प्रसार प्रमुख अमित गावंडे, सामाजिक समरसता प्रमुख सुरेश रावत, बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश भारती, बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख विजय बोकड़े, बालोपासना प्रमुख धनराज बड़ौदे, सुरक्षा प्रमुख सतनाम बावरा, साप्ताहिक मिलन प्रमुख देवाशीष साहू, महाविद्यालय प्रमुख गौरव राने, विशेष संपर्क प्रमुख संजीव जैन, विधि प्रमुख अर्पित वर्मा, धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख कृष्ण गोपाल पाराशर, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख प्रयाग नावंगे, जिला दुर्गा वाहिनी सहसंयोजक वंशिका पाल एवं मातृशक्ति जिला सहसंयोजिका कंचन मिश्रा सभी दायित्व कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सभी का कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। बैठक में जिलेभर से पहुंचे सभी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी बहनों का जिला सा मंत्री मनीष रघुवंशी एवं नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
यात्रा के पीछे यह है उद्देश्य
जिला मंत्री राजेश प्रजापति के अनुसार बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी पाकिस्तान से 3 किलोमीटर की दूरी पर सीमावर्ती देव स्थान है, जो कि पुंछ जिले में स्थित है। सन 1996 में आतंकवादियों ने बड़ी वारदात करने की धमकी दी थी, जिसके बाद उस साल यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। तब ही से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता यात्रा पर जाते हैं। हर साल करीब 50 हज़ार श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। यह यात्रा निरंतर चली आ रही है और हर वर्ष हिंदू समाज श्रद्धालु सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता यह यात्रा करते है। पुंछ जिले में निवास करने वाले हिंदुओं के एवं भारत देश की सेना के मनोबल बढ़ाने के लिए बाबा चट्टानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यात्रा केवल एक आध्यात्मिक कर्म नहीं देश प्रेम का प्रतीक है। देश के लिए बलिदान का प्रतीक है।




