वाल्मीकि समाज की बेटी तनीषा ने 10वीं में हासिल किए 80 प्रतिशत अंक ।
फर्स्ट डिवीजन से पास होकर समाज का नाम किया रोशन । समाजजनों ने दी शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना।

बैतूल। वाल्मीकि समाज की बेटी तनीषा, पिता विक्रम भाटिया ने माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10वीं परीक्षा में प्रथम श्रेणी के साथ 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समाज और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। तनीषा की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं समाजजनों में भी गर्व की भावना देखी जा रही है। तनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। समाज के वरिष्ठजन एवं सदस्यों ने तनीषा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि तनीषा की यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगी।




