पट्टे की जमीन पर जबरन ट्रांसफार्मर लगाने का आरोप।

स्कूल मार्ग के पास ट्रांसफार्मर से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा । विद्युत कंपनी के निजी कर्मी पर दबंगई के आरोप, जांच कर ट्रांसफार्मर हटाने की मांग।

बैतूल। घोड़ाडोंगरी तहसील अंतर्गत ग्राम चोपना में एक युवक ने अपनी पट्टे की आवासीय भूमि पर जबरन विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर लगाए जाने की शिकायत एसपी से की है। आवेदक सुरज राय ने आरोप लगाया कि गांव के ही सुभाष हलदर शाहपुर विद्युत कंपनी में निजी कर्मी है व्यक्तिगत रंजिश के चलते उसने मकान के सामने यह कार्य कराया।

आवेदक के अनुसार उक्त स्थान उसके आवासीय उपयोग की भूमि है, जहां उसका परिवार निवास करता है और उसी मार्ग से छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर लगाए जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

सुरज राय ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर ट्रांसफार्मर को हटाया जाए और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button