।। सीबीएसई के वार्षिक परिणामों में भी चमका श्री विनायकम स्कूल।
।।एक बार पुनः शैक्षणिक उत्कृष्टता से जगमगाया विद्यालय।।

सीबीएसई से मान्यता प्राप्त जिले के अग्रणी व प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री विनायकम् स्कूल ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सतत प्रयास हमेशा श्रेष्ठ परिणाम देते हैं। नवीनतम घोषित बोर्ड परिणामों में विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, समर्पण और सीखने की दृढ़ इच्छा से विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष का परिणाम न सिर्फ उत्कृष्ट रहा, बल्कि लगातार कई वर्षों से मिल रही उपलब्धियों की श्रृंखला में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ गया।
*।।शानदार टॉपर्स जिन्होंने किया विद्यालय को गौरवान्वित।।*
* प्रथम स्थान – शुभम अग्रवाल – 95%
* द्वितीय स्थान – याशी ताम्रकार – 93.8%
* तृतीय स्थान – अनुष्का वर्मा – 93.6%
इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने अद्भुत शैक्षणिक कौशल का लोहा मनवाया।
अंशिका वर्मा – 93.4%
प्रियंका दास – 93%
भूमिका बोडखे – 92%
दिशिका यादव – 91.8%
डिम्पी वागद्रे – 91%
इन सभी मेधावी विद्यार्थियों ने साबित कर दिया कि परिश्रम और सही मार्गदर्शन के साथ सफलता सुनिश्चित है।

श्री विनायकम स्कूल के डायरेक्टर श्री संजय राठौर सहित विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को इन शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि श्री विनायकम् स्कूल लगातार अपने उत्कृष्ट परिणामों से शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। यह सफलता हमारी टीमवर्क, अनुशासन और गुणवत्ता-आधारित शिक्षण पद्धति का परिणाम है।
*।।श्री विनायकम् स्कूल—जहाँ हर बच्चा लिखता है सफल भविष्य की कहानी।।*
इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि श्री विनायकम् स्कूल में न केवल शिक्षा, बल्कि उत्कृष्टता का उजाला हर वर्ष और अधिक दमकता है।





