बैतूल की महिला हॉकी खिलाड़ी कीर्ति का इंडिया कैंप में चयन

बैतूल। बैतूल की महिला हॉकी खिलाड़ी कीर्ति देशमुख का सपना अब सच होने की दिशा में है। वर्तमान में भारत सरकार के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चयनित होकर, मेजर ध्यांचंद स्टेडियम, नई दिल्ली में 2021 से अपने खेल की प्रैक्टिस कर रही कीर्ति का इंडिया कैंप में चयन हुआ है। यह कैंप 23 मार्च से बेंगलुरु में लगेगा।बैतूल हॉकी टर्फ से कोच पूजा कुरील के मार्गदर्शन और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी जगेंद्र तोमर के सहयोग से अपने खेल की शुरुआत करने वाली कीर्ति देशमुख पिछले तीन साल से नेशनल टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश टीम का हिस्सा रही एवं बतौर गोल कीपर अपना योगदान दिया। सीनियर इंटर डिपार्टमेंट नेशनल में ऑल इंडिया साईं में बतौर गोल कीपर अच्छा खेलने पर नेशनल कैंप के लिए उनका चयन हुआ था। हाल ही में सीनियर इंडिया कैप के लिए उनका चयन हुआ है। वैसे तो मध्य प्रदेश की महिला हाकी में अहम योगदान रहा है,लेकिन कीर्ति बैतूल जिले की पहली हॉकी खिलाड़ी हैं, जो सीनियर इंडिया कैंप में जाएंगी। वे 65 बेस्ट खिलाड़ियों में शुमार हैं। खेलों के इतिहास में देखें तो इंडिया कैम्प में चयन होना एक बड़ी उपलब्धि के साथ ही इंडिया प्रमुख खिलाड़ियों की टीम में शामिल होने की एक सीढ़ी है, जिसमें कड़ी मेहनत की बदौलत पहुंचा जा सकता है। बहरहाल बैतूल की इस खिलाड़ी के इंडिया कैम्प में चयन होने से नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सलेंस के खिलाड़ी और परिजनों, पूर्व हॉकी खिलाडियों में खुशी की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button