youth festival: राष्ट्रीय स्तर के युवा उत्सव में में शामिल हुए डॉ.नवीन वागद्रे
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की 25 यूनिवर्सिटियों ने की सहभागिता

संगीत वर्ग के फोक ऑर्केस्ट्रा में तीसरा व सांस्कृतिक जुलूस में प्राप्त किया दूसरा स्थान
बैतूल। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में चल रहे पांच दिवसीय सेंट्रल जोन के 37 वे अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव में आठनेर ब्लॉक के गुजरमाल निवासी नवीन वागद्रे ने शामिल होकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित युवा उत्सव में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 25 यूनिवर्सिटियों ने इस कंपटीशन में सहभागिता की। इस युवा उत्सव के अंतर्गत संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्य, ललित कला, सांस्कृतिक जुलूस जैसे अनेको कंपटीशन का आयोजन हुआ। जिसमें युवा उत्सव की चैंपियनशिप ट्रॉफी स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय ने जीती तथा संगीत वर्ग में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी रहा। सुभारती यूनिवर्सिटी के तरफ से डॉ.नवीन वागद्रे ने सहभागिता की। नवीन वागद्रे गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के प्रांत प्राकृतिक चिकित्सा प्रमुख भी है, जिन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अपने जिले एवं अपने ग्राम को गौरवान्वित किया। संगीत वर्ग के फोक ऑर्केस्ट्रा में रहकर तीसरा स्थान व सांस्कृतिक जुलूस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति ने नवीन वागद्रे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




