District level meeting: जिला स्तरीय बैठक में विश्वकर्मा जयंती मनाने और युवक-युवती सम्मेलन की बनाई योजना

बैतूल। सोनाघाटी के शारदा मंदिर परिसर में विश्वकर्मा लोहार समाज संगठन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष शंकरलाल चौरेकर, सियाराम बावने, मानिक राव मालवीय, सुरजलाल चौरेकर, टंटी विश्वकर्मा और अनिल विश्वकर्मा सहित समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन पाठ कर बैठक की शुरुआत की।

बैठक में सोनाघाटी स्थित निर्माणाधीन विश्वकर्मा मंदिर की साज-सज्जा और अन्य गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, समाज ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने की योजना पर सहमति जताई। विश्वकर्मा मंदिर निर्माण कार्य को गति देने और इसके लिए समाज के सभी सदस्यों से तन-मन-धन से सहयोग की अपील की गई। अगामी समय में विश्वकर्मा जयंती समारोह को धूमधाम से मनाने की योजना पर चर्चा की गई। इसके अलावा, कार्यक्रम के आय-व्यय का हिसाब-किताब भी प्रस्तुत किया गया। इस बैठक में जिले भर से समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विश्वकर्मा समाज ने एकजुटता और सहयोग के माध्यम से मंदिर निर्माण और सामाजिक विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुरेन्द्र बावने और अलकेश नंगपुरे ने बैठक की जानकारी साझा की और समाज की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button