2100 Parthiv Shivlinga was worshipped: कालीमठ मंदिर में 2100 पार्थिव शिवलिंग का हुआ,पूजन

बैतूल। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को कंपनी गार्डन टिकारी स्थित कालीमठ मंदिर प्रांगण में 2100 पार्थिव शिवलिंग का पूजन एवं अभिषेक संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य चैतराम साहू ने किया। इस विशेष अवसर पर पूर्व सैनिक एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ मधु वर्मा, मुकेश गुड्डा वर्मा, अनिल साहू, अशोक प्रजापति, आदर्श वर्मा सहित महिला मंडल की खाडे़ चाची और लगभग 50 अन्य बहनों ने भाग लिया। पूजन के इस विशेष अवसर पर पूर्व सैनिक एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ मधु वर्मा, मुकेश गुड्डा वर्मा, अनिल साहू, अशोक प्रजापति, आदर्श वर्मा सहित महिला मंडल की श्रीमती खाडे़ और लगभग 50 अन्य बहनों ने भाग लिया। इस धार्मिक अनुष्ठान ने उपस्थित सभी भक्तों में अध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। महिला मंडल की सदस्यों ने पूरे आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया और इस अवसर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा किया गया अभिषेक और पूजा ने माहौल को और भी पवित्र और भक्ति से परिपूर्ण बना दिया।




