Discussion on New Year’s conference: मेहरा समाज समिति की बैठक में सामाजिक उत्थान और नव वर्ष सम्मेलन पर हुई चर्चा
जिला स्तरीय बैठक में संतोष बाघमरे ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

बैतूल। तरंग मैरिज लॉन में 30 दिसंबर को मेहरा समाज समिति की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी प्रांतीय नोडल जे.सी. पूर्वे, प्रवक्ता छन्नू बेले, मुख्य सलाहकार रमेश उपराले, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक बिसोने और शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गंगाराम घोड़ाहे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस बैठक में मेहरा समाज के संगठनात्मक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। सर्वसम्मति से संतोष बाघमरे को बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष और जितेंद्र बेले को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अन्य पदाधिकारियों में जिला मुख्य संरक्षक चंद्रकिशोर बेले, कोषाध्यक्ष गोपाल बिहारे, सचिव जगदीश कोगे, महामंत्री रंजीत बेले, उपाध्यक्ष महेश बेले, रम्मू बेले, महेश बामने, संगठन मंत्री संदीप सूर्यवंशी, तारेंद्र बचले और विकास बिसोने शामिल थे। युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंद्रभान बडौदे, उपाध्यक्ष गोल्डी उज्जोने, जित्तू बडौदे और राम बेले भी बैठक में उपस्थित रहे। महिला प्रकोष्ठ की ओर से जिला अध्यक्ष ललिता बिसोने, उपाध्यक्ष किरण करछले, बबली बचले, गंगा घोरपड़े, और जनपद सदस्य बबीता उपराले ने भाग लिया। भीमपुर ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला/प्रेमलाल बिसोने, भैंसदेही ब्लॉक अध्यक्ष चोलाराम ऑटोले, मुलताई ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र उपराले, और पतिराम चौहान भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान निम्न एजेंडे प्रांतीय नेतृत्व के सुझाव और मार्गदर्शन, सभी पदाधिकारियों के दायित्व निर्वहन की प्रगति, मेहरा समाज की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा, शेष ब्लॉकों में कार्यकारिणी गठन की योजना, सामाजिक भवन निर्माण की योजना, नववर्ष 2025 के सामाजिक मिलन और सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियां पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रस्तावित किया गया कि नववर्ष मिलन समारोह 19 जनवरी 2025, रविवार को घाटपिपरिया में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के अन्य सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।।सैकड़ों सामाजिक बंधुओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने बैठक को सफल और ऐतिहासिक बना दिया। सभी ने एकजुटता के साथ मेहरा समाज के विकास और उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया।




