Action: बीजेपी महामंत्री, जिला पंचायत समेत चार को पार्टी से छह साल के लिए किया बाहर

BJP News Today: बैतूल। विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशीयों के विरुद्ध चुनाव लडने एवं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशीयों के खिलाफ कार्य कर रहे बीजेपी महामंत्री, जिला पंचायत समेत चार को पार्टी से छहसाल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पार्टी का मानना है कि यह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।
जिला भाजपा मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशासनुसार बैतूल जिले के निम्नलिखित कार्यकर्ताओ को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है। इनमें मुलताई विधानसभा से श्रीमती उर्मिला गव्हाडे जिला पंचायत सदस्य, रमेश गव्हाडे जिला कार्यसमिति सदस्य बीजेपी, सुरेन्द्र गव्हाडे जिला मंत्री बीजेपी किसान मोर्चा और भैसदेही विधानसभा से राहुल चौहान जिला महामंत्री भाजपा शामिल हैं।




