हादसा: ट्रेन के गेट पर खड़े होकर बाहर देख रहा था युवक, हाथ फिसला और नीचे आ गिरा

Fell From The Train: बैतूल। ट्रेन के गेट पर खड़े होकर बाहर देख रहा था युवक हाथ फिसल जाने से नीचे आ गिरा। गंभीर चोट आने से वह घायल हो गया।घटना बैतूल रेलवे स्टेशन के पास की है जहां ट्रेन के गेट पर खड़ा युवक अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया जिसमें युवक को गंभीर चोटे आई है। उसे जीआरपी पुलिस द्वारा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल धुर्वे उम्र 25 वर्ष निवासी घोगी चोपन तहसील घोड़ाडोंगरी जो कि मकान निर्माण में लोहा बांधने का काम करता है। वह मंगलवार को काजीपेट से अपने गांव घोगी चोपन जाने के लिए निकाला था।  बैतूल रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह 7 बजे के आसपास ट्रेन के गेट पर खड़ा था । तभी युवक का हाथ फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया ।जिसमें युवक को सिर ,हाथ, चेहरे में गंभीर चोटें आई है।

घटना के बाद जैसे ही इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को लगी तो जीआरपी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button