Betting On Cricket : भारत इंग्लैंड मैच के दौरान सट्टा लगाते हुए तीन गिरफ्तार

Betting On Cricket Matches : बैतूल। क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में सट्टेबाजी की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। इसके चलते पुलिस को रविवार बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भारत इंग्लैंड क्रिकेट मैच के दौरान ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में सट्टा लगाया जा रहा है।
इस पर पुलिस ने शिव उर्फ सुधीर राठौर, निहाल जोशी एवं कपिल राठौर को रंगे हाथों पकड़ा। तीनों के मोबाइल में आनलाइन सट्टा का करीबन दो लाख रुपसे का लेनदेन होना पाया गया। तीनों आरोपितों के द्वारा खाईबाज जयदीप यादव उर्फ जयू निवासी बैतूल के पास सट्टा लिखवाना बताया गया। आरोपितों से तीन मोबाइल एवं नकदी 15 हजार रुपये जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।




