पंजीयन संख्या के आधार पर तय होगी प्रज्ञा जीवनसाथी परिचय सम्मेलन की तारीख । फार्म सोशल मीडिया से डाउनलोड कर भरकर व्हाट्सएप से भेजना होगा।

15 मार्च तक होंगे रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन माध्यम से होगी पूरी प्रक्रिया ।

बैतूल। बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए प्रज्ञा जीवनसाथी पत्रिका में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है। सम्मेलन की तिथि पंजीयन की संख्या के आधार पर तय की जाएगी। पर्याप्त संख्या में रजिस्ट्रेशन प्राप्त होने के बाद ही सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

पत्रिका का प्रकाशन सामाजिक, योग्य, अनुभवी और मार्गदर्शकों की टीम के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य परिवारों को एक सुरक्षित और सम्मानजनक मंच उपलब्ध कराना है, जहां अभिभावक अपने बच्चों के लिए योग्य जीवनसाथी का चयन कर सकें।

समय अभाव के कारण इस बार रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। इच्छुक अभिभावकों और युवक-युवतियों को रजिस्ट्रेशन फार्म व्हाट्सएप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना होगा। इसके बाद फार्म में मांगी गई पूरी जानकारी भरकर उसे दिए गए मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना होगा। आयोजकों के अनुसार फार्म वितरण और संग्रहण के लिए अलग से समय उपलब्ध नहीं होने के कारण यह व्यवस्था की गई है।

आयोजकों ने बताया कि दूर-दराज के गांवों से लेकर बड़े शहरों तक से अभिभावक अपने बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। इसे समाज के लिए एक भरोसेमंद मंच के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

अभिभावकों से अपील की गई है अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर प्रज्ञा जीवनसाथी पत्रिका में जल्द से जल्द पंजीयन कराएं। अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त होने के बाद ही सम्मेलन की तिथि तय की जाएगी, इसलिए समाज के लोगों से व्यापक भागीदारी की अपेक्षा की गई है।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 मार्च है, जबकि प्रज्ञा जीवनसाथी पत्रिका का प्रकाशन 29 मार्च को किया जाएगा। सम्मेलन का स्थान प्रज्ञा बुद्ध विहार भारत भारती जामठी निर्धारित किया गया है। रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी के लिए आर. डी. पाटील (संपादक) से मोबाइल नंबर 9179396421 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रज्ञा जीवनसाथी पत्रिका के माध्यम से अग्रिम रजिस्ट्रेशन कर सम्मेलन की प्लानिंग करना एक बहुत ही अच्छा विचार है” उत्तम कार्य है आपका प्रयास से निश्चित लोगों को इसका लाभ मिलेगा अभिभावकों से निवेदन है कि अधिक से अधिक अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराकर परिचय सम्मेलन का लाभ लेना चाहिए

धनराव चंदेलकर बैतूल

मै मानती हूं कि प्रज्ञा जीवन साथी पत्रिका के लिए युवक व युवतियों का पंजीयन आदर्श जीवन साथी को पाने का एक बेहतर मंच है। साथ ही माता पिता के पारिवारिक दायित्व पुरा करने का सहयोग पूर्ण कार्य। अत: अधिक से अधिक बौद्ध युवक युवती रजिस्ट्रेशन कर इस अवसर का लाभ उठावे ताकि सामाजिक जिम्मेदारी को सुगम बनाया जा सके।

श्रीमती गीता नागले ( शिक्षिका) बैतूल

बौद्ध युवक युवती जीवनसाथी पत्रिका के माध्यम से विवाह योग्य बालक बालिकाओं को एक मंच पर लाने की बहुत अच्छी पहल है माता-पिता को बच्चों के लिए अच्छा जीवनसाथी तलाश करने का बहुत ही सुनहरा मौका है-

श्रीमती संध्या पाटिल, प्रज्ञा बुद्ध विहार जामठी

 – युवक युवती परिचय सम्मेलन में समाज के पालक गण अपने विवाह योग्य बालक बालिकाओं का पंजीकरण करने से आपकी प्रतिष्ठा एवं समाज में सम्मान बढेगा।

पूर्व प्राध्यापक डॉ सुखदेव डोंगरे

बौद्ध समाज के परिचय सम्मेलन का आयोजन और उससे पूर्व सामाजिक युवक-युवतियों के परिचय एवं मिलन के उद्देश्य से पत्रिका का विमोचन करना एक सराहनीय एवं महत्वपूर्ण कदम है।

बौद्ध समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, एकता और सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ युवा पीढ़ी का सही मार्गदर्शन और उनके बीच परिचय-मिलन के ऐसे प्रयास बहुत आवश्यक हैं। इससे समाज में सकारात्मक सोच, पारिवारिक मूल्यों का संरक्षण और नई पीढ़ी का बौद्ध धम्म के सिद्धांतों के साथ मजबूत जुड़ाव बढ़ेगा।

आपके इस सामाजिक योगदान और समाजसेवी भावना के लिए मैं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

मैं इस पहल का पूर्ण समर्थन करता हूं और आशा करता हूं कि यह सम्मेलन एवं पत्रिका विमोचन बौद्ध समाज के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।

डॉक्टर मनोज वरवड़े, पंचशील प्रबंधन समिति जिला अध्यक्ष बैतूल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button