Lions Club news: लायंस क्लब के संयुक्त संस्थापन समारोह में तीन क्लबों के पदाधिकारियों ने ग्रहण किया कार्यभार
होटल आईसीइन के सभागार में संपन्न हुआ लायंस क्लब बैतूल अमिगोस का संयुक्त संस्थापन समारोह

बैतूल। लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 जी2 रीजन 1 (एक्वा) जोन 4 के लायंस क्लब बैतूल सिटी, लायंस क्लब बैतूल महक एवं लायंस क्लब बैतूल अमिगोस का संयुक्त संस्थापन समारोह होटल आईसीइन के सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लायंस क्लब बैतूल सिटी से एमजेएफ लायन के आर देशमुख ने अध्यक्ष पद, लायन अक्षय अग्रवाल ने सचिव एवं लायन अनिल दुबे ने कोषाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। लायंस क्लब बैतूल महक से लायन दीप्ति दुबे ने अध्यक्ष, लायन रंजना झोड़ ने सचिव एवं लायन कीर्ति चंदेल ने कोषाध्यक्ष के पद का कार्यभार ग्रहण किया। लायंस क्लब बैतूल अमिगोस से लायन सागर जासूजा ने अध्यक्ष, लायन प्रजग भार्गव ने सचिव एवं लायन रौनक़ गोथी ने कोषाध्यक्ष के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस समारोह के पहले 4:30 बजे लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट बैतूल द्वारा प्रस्तावित शिशु कैंसर हॉस्टल की भूमि पर पौधारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। संस्थापन अधिकारी के रूप में एमजेएफ लायन जवाहर बिहानी (पीडीजी, एमडी, जीएलटी, कोऑर्डिनेटर, एलसीआईपी) इंदौर से पधारे थे, जिन्होंने अपने अनोखे अंदाज में तीनों क्लब्स की कार्यकारिणी को संस्थापित किया। इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में एमजेएफ लायन पी एस बग्गा (पीडीजी, एफडीआई) एवं लायन अलका तातेड (ज़ोन चेयरपर्सन) उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीडीजी एमजेएफ लायन पी एस बग्गा ने पांच नए सदस्यों को भी शपथ दिलाई। एमजेएफ लायन रविंदर कौर बग्गा ने शानदार एमओसी. प्रस्तुति दी। लायन नीलम दुबे ने दीप वंदना, लायन समीक्षा ने द्वज वंदना, लायन दीपक अग्रवाल ने लायनिज्म के उद्देश्य, लायन मंजुला पाठक ने संस्थापन अधिकारी का जीवन परिचय एवं लायन जितेन्द्र कपूर ने आभार प्रदर्शन किया। क्लब के वरिष्ठ मेंबर्स ने आशीर्वाद स्वरूप उपस्थित दर्ज कराई, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया। समारोह की सफलता में सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।




