वरिष्ठ संयंत्र सहायक पद से सेवानिवृत्त हुए गुलाबराव पाटिल।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी महासंघ ने किया अभिनंदन।

बैतूल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी महासंघ एवं लोक सेवक संघ बैतूल द्वारा सारनी में वरिष्ठ संयंत्र सहायक पद से सेवानिवृत्त हुए गुलाबराव पाटिल एवं उनकी पत्नी किरण गुलाबराव पाटिल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारी श्रीमती गुनता अतुलकर एवं प्रकाश अतुलकर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अमर शहीद वंशज सुरेश शुक्ल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राजेश राऊत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. राकेश मालवीय, सुनील तावरे, मीरा पिजारे, ज्योति मालवी, लता पाटिल, शिला मालवी, नामदेव उबनारे, अशोक अतुलकर, अशोक उबनारे, अरविंद वामनकर, संतोष राजुकर एवं नारायण पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




