Mahavir International: महावीर इंटरनेशनल के सेवाभावी प्रयास से स्कूल में पढ़ रहे दृष्टिहीन आशाराम के बच्चे

बैतूल। महावीर इंटरनेशनल बैतूल संकल्प द्वारा सर्वशिक्षा अभियान के अन्तर्गत दृष्टिहीन आशाराम के दोनों बच्चों गीतिका (कक्षा 3) और कृष्ण कुमार (कक्षा 1) की फीस प्रति वर्ष दी जाती है। इस वर्ष भी 4 हजार स्कूल फीस देकर सहायता की गई। यह दोनों दिव्यज्ञान स्कूल छावल के विद्यार्थी है। फीस सीधे स्कूल के अकाउंट में जमा करवाई जाती है। महावीर इंटरनेशनल से मिली जानकारी के अनुसार आशाराम को अपनी शारीरिक समस्या की वज़ह से, आजीविका चलाने मे समस्या होती है इसलिए वह अपने आत्मसम्मान को एक ओर रख बच्चों के भविष्य के लिए मदद मांगने के लिए विवश है। आशाराम ने महावीर इंटरनेशनल सहित क‌ई अन्य लोगों की मदद और अपनी लगन, मेहनत से हिंदी साहित्य में एम‌ए, पीएचडी की है, लेकिन बेरोजगारी के कारण बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ है। गौरतलब है महावीर इंटरनेशनल संकल्प बैतूल केंद्र द्वारा अपने सेवा कार्यों में निःशक्त व्यक्तियों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर भी विशेष कार्य किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button