बैतूल कांग्रेस को मिला नया संगठनात्मक बल, 36 प्रकोष्ठ अध्यक्षों की सूची जारी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा की रणनीति पर प्रदेश नेतृत्व ने किया बड़ा संगठन विस्तार। प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से बैतूल में कांग्रेस प्रकोष्ठों का नया ढांचा तैयार।

बैतूल। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिले के 36 प्रकोष्ठों और विभिन्न समाज समन्वय इकाइयों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस संगठन विस्तार को कांग्रेस की आगामी राजनीतिक रणनीति और सामाजिक समीकरण साधने की बड़ी कवायद माना जा रहा है। पार्टी ने हर वर्ग और समुदाय को प्रतिनिधित्व देकर जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का संदेश दिया है।

– प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जारी हुई नियुक्तियां

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले एवं उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी सुखदेव पांसे की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। इसके तहत बैतूल जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने सामाजिक, व्यावसायिक, धार्मिक, श्रमिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और जनजातीय वर्गों को साधने की रणनीति के तहत अलग-अलग प्रकोष्ठों में जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

– सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश

 प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ एवं विभाग डॉ महेंद्र सिंह चौहान द्वारा जारी सूची में सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सफ़ी पारेख को दी गई है, जबकि विमुक्त घुमक्कड़ जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोहर नायक को बनाया गया है। फुटकर एवं लघु व्यावसायिक समाज प्रकोष्ठ की कमान नीरज कटारिया, सहकारिता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राहुल छत्रपाल तथा सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ का नेतृत्व ललित गोयर को सौंपा गया है। धर्म एवं मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ में पं. प्रवीण जोशी, मसीह समाज समन्वय समिति में स्पेंसर लाल और केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ में राजेश सराठे को नियुक्त किया गया है।

– महिला, दिव्यांग, परिवहन और व्यापार वर्ग को भी प्रतिनिधित्व

महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सीमा अतुलकर को दी गई है। परिवहन प्रकोष्ठ में हेमंत (मन्नू) देशमुख, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रूपेश आर्य और दिव्यांग प्रकोष्ठ में रामकिशोर कसरादे बडोरा को दायित्व सौंपा गया है। फार्मेसी प्रकोष्ठ में राजा सोनी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ में रवि खाड़े तथा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में रजनीश (मंगू) सोनी को नियुक्त किया गया है। वहीं गौ-संरक्षण एवं संवर्धन प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी ओम प्रकाश कवड़कर तथा मेकेनिक एवं ड्राइवर एकता प्रकोष्ठ का नेतृत्व सुनील पंडाग्रे को दिया गया है।

– व्यापार, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों पर विशेष फोकस

शिक्षक कांग्रेस प्रकोष्ठ में नत्थू सिवनकर, उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ में प्रशांत वागद्रे, तेंदूपत्ता लघु वनोपज प्रकोष्ठ में ऋषि सिरसाम तथा उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ में धीरज शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। खादी ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ में बनवारी आकोले, राज्य स्तरीय सिंधी कल्याण समिति में अमित थारवानी और व्यावसायिक कोचिंग प्रकोष्ठ में रेवाराम रावत को नियुक्त किया गया है। दर्जी सिलाई कला प्रकोष्ठ में साकिर टेलर्स, तकनीकी प्रकोष्ठ में इंजी. माइकेश चौहान तथा भू अधिग्रहण प्रकोष्ठ में राजेश गावंडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

– समाज समन्वय प्रकोष्ठ के जरिए सामाजिक समीकरण साधने की तैयारी

पालक-अभिभावक प्रकोष्ठ में हरीश (पिंटू) लिखितकर, अशासकीय विद्यालय संगठन प्रकोष्ठ में सरफराज और समाज कल्याण प्रकोष्ठ में नवल सिंह ठाकुर को दायित्व दिया गया है। वहीं समाज समन्वय प्रकोष्ठ के अंतर्गत बंगाली समाज से आकाश रॉय, बंजारा समाज से अमरसिंह राठौर, तैलिक साहू राठौर समाज से हार्दिक संजय राठौर, सर्व विश्वकर्मा समाज कल्याण से योगेश गोलू डांगरे, स्वर्णकला समाज से हरीश रमेश सोनी तथा रजक समाज से हरीश आर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कांग्रेस ने इस नियुक्ति सूची के जरिए विभिन्न सामाजिक वर्गों को साधने का स्पष्ट संदेश दिया है।

– संगठन को गति देने के निर्देश

प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी पत्र में नव नियुक्त पदाधिकारियों से शीघ्र प्रांतीय बैठक आयोजित कर भावी कार्ययोजना तैयार करने और संगठन को गति प्रदान करने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button