आयुष विभाग के स्वर्ण प्राशन अभियान में 470 बच्चों ने लिया लाभ।

पुष्य नक्षत्र पर आयोजित स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न।

बैतूल। आयुष विभाग द्वारा 21 मई को जिले में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 470 बच्चों ने लाभ प्राप्त किया। जिला आयुष अधिकारी एवं बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश चौकीकर ने बताया कि प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। इस माह भी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उन्होंने बताया कि स्वर्ण प्राशन औषधि में स्वर्ण भस्म के साथ शंखपुष्पी, ब्राम्ही, वचा तथा घृत और शहद का मिश्रण उपयोग किया जाता है। बदलते मौसम में यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और बीमारियों से लड़ने की शक्ति मजबूत करने में सहायक माना जाता है। आयुष विभाग के अनुसार स्वर्ण प्राशन बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए लाभकारी है।

कार्यक्रम के तहत शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय टिकारी में 318 बच्चों, जिला आयुष विंग बैतूल में 46 बच्चों, शासकीय आयुर्वेद औषधालय गर्ग कॉलोनी में 81 बच्चों तथा शासकीय आयुर्वेद औषधालय भैंसदेही में 25 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया।

आयुष विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से 6 माह से 16 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराने के लिए आयुष केंद्रों पर लाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button