Vande Bharat Metro: वंदे भारत मेट्रो की बैतूल को मिल सकती है सौगात, मेट्रो से भोपाल के आसपास के शहरों को जोड़ने की योजना

Vande Bharat Metro : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे शहरों को आने वाले दिनों में ( Vande Bharat Metro ) वंदे भारत मेट्रो की सौगात मिल सकती है। इसमें बैतूल जिला भी शामिल किया जा सके इसको लेकर रेल मंत्रालय द्वारा काम किया जा रहा है।
यदि ऐसा हुआ तो बैतूल जिले के लोग भोपाल तक वंदे भारत मेट्रो में सफर का आनंद ले पाएंगे और राजधानी तक आने जाने की बड़ी सुविधा भी मिल सकेगी।
( Vande Bharat Metro )
वंदे भारत मेट्रो से राजधानी के आसपास के शहरों को जोड़ने की योजना के पहले ही चरण में बैतूल को शामिल किया जाएगा। इसके लिए बैतूल के लोगों को ज्यादा इंतजार नही करना होगा। रेलवे से जुड़े सूत्रों की मानें तो 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली वंदे भारत मेट्रो भोपाल से नर्मदापुरम, इटारसी होकर बैतूल तक चलाई जाएगी। इसके अलावा सागर, शाजापुर, सीहोर जिले को भी जोड़ने की योजना पर काम हो रहा है।
( Vande Bharat Metro )
भोपाल मंडल के अलावा रतलाम, जबलपुर मंडल में भी कुछ जिलों को वंदे भारत मेट्रो से जोड़ने के लिए रूट निर्धारित किए जाएंगे। वंदे भारत मेट्रो में सिटिंग श्रेणी जैसे कोच रखे जाएंगे जिनमें 80% कोच में रिजर्वेशन के माध्यम से यात्री अपना सफर कर पाएंगे। 20% कोच में स्टेशन या फिर आन लाइन टिकट लेकर यात्री भोपाल से बैतूल के बीच यात्रा करेंगे।
दो माह में हो जाएगा ट्रायल:
रेलवे सूत्रों की मानें तो वंदे भारत मेट्रो जुलाई माह से पटरी पर दौड़ने लगेगी। इसका ट्रायल दो माह में करने के लिए रेल मंत्रालय तैयारी कर रहा है। वंदे भारत मेट्रो में कुल 12 कोच रखे जाने की भी कवायद की जा रही है। यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए बाद में कोच की संख्या बढ़ाकर 16 भी की जा सकेगी।
उल्लेखनीय है कि बैतूल जिले को वंदे भारत ट्रेन की सौगात भी पांच माह पहले मिली है। नागपुर– इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का बैतूल में स्टापेज दिया गया है। इसका लाभ बैतूल के लोगों को मिल रहा है।




