Betul congress sevadal : कांग्रेस सेवादल का आरोप : देश में लोकतंत्र की हुई हत्या

Allegations of Congress Seva Dal: Murder of democracy in the country

काला अध्याय के रूप में जाना जाएगा यह दिन

बैतूल। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने से कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर गांधी प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक अनुराग मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने एवं प्रजातांत्रिक मूल्यों की हत्या किये जाने के विरोध में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल के तीनों विंग – सेवादल, महिला सेवादल एवं यंग ब्रिगेड सेवादल के समस्त पदाधिकारी सेवादल यूनिफॉर्म में सम्मिलित हुए।

उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या है, राहुल गांधी को जनता ने चुना है और ये मामला अदालत में भी विराचाराधीन है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से ये साबित हो रहा कि देश में साम्राज्यवादी और अराजक ताकतें हावी हो रही हैं।
मिश्रा ने कहा कि सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है, इससे पहले कई लोगों ने गलत बयानबाजी की है लेकिन राहुल गांधी को ही निशाने पर लिया गया। उन्होंने कहा कि संसद को सदस्यता समाप्त करने के फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए,राहुल गांधी ने सच बोला। देश का पैसा बाहर ले जाने वालों को केंद्र सरकार पकड़ नहीं पाई, राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर बोला था, किसी के बोलने पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकती है। ये देश में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा।

अनुराग मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने हिंदूस्तान की हवा भांप ली है, राहुल गांधी की लोकप्रियता और भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पर भाजपा ने डर के मारे ये कदम उठाया। राहुल गांधी के खिलाफ साजिश की गई और लोकसभा की सदस्यता रद्द करना इसकी पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जनता के मुद्दे उठाए और इसपर सदस्यता रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कई मंत्रियों ने गलत बयानी की है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष भोलाकांती,सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष नारायण खातरकर, मोहम्मद इलियास जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, भूषण कांति पूर्व जिलाध्यक्ष आईटी सेल, चंदू यादव जिलाध्यक्ष सेवादल यंग ब्रिगेड, हेमन्त धोटे ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सारनी, मानिक धोटे, रामरतन यादव, बटेश्वर भारती मंडलम पाथाखेड़ा, विक्की सिंह मंडलम प्रभारी सारनी, मोहम्मद राफ़े बक्श, गौतम नागले, अधिवक्ता बंटी करोसिया, नितिन महतो, बबलू वामनकर, सोनू सोनी, राहुल जायसवाल, अशोक, गोलू, सुनील भलावी, सुनील मर्सकोले, डेहरिया सहित समस्त कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button