निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 60 से अधिक लोगों की हुई जांच।

बैतूल। सेवा भारती बैतूल द्वारा रविवार, 26 अप्रैल को लोहिया अवार्ड ओझाढाना क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 60 से अधिक महिला, पुरुष, गर्भवती महिलाएं, शिशुवती माताएं, बच्चे एवं किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में डॉ. हिमांशु मालवीय ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सेवा भारती बैतूल के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल एवं जिला सचिव श्री दीपेश मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती सोमती धुर्वे सहित अजय भार्गव, महेश पवार, मधुसूदन चढ़ोकार, अशोक श्रीवास, दीपक सोनी, संजय दीक्षित, विवेक शर्मा, मनीष धुर्वे, मनोहर धुर्वे, सुनील आहाके एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

सेवा भारती द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सेवा कार्यों का आयोजन कर समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। संस्था का मानना है कि समाज की सच्ची प्रगति तभी संभव है, जब अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, जागरूकता और सम्मान पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button