Wild attack: गाय का वन्य प्राणी ने किया शिकार, किसानों में दहशत

बैतूल। जिले के मुलताई – आमला तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से वन्य प्राणी पालतू पशुओं को निशाना बना रहे हैं। वन विभाग के द्वारा अब तक यह पता नही लगाया जा सका है कि आखिर कौन सी प्रजाति के वन्य प्राणी का इलाके में लगातार मूवमेंट बना हुआ है।
शुक्रवार रात में मुलताई – छिंदवाड़ा मार्ग पर ग्राम सरई में रात्रि वन्य प्राणी ने गाय का शिकार कर लिया है जिससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है वही किसानों में भय व्याप्त है।बीती रात वन्य प्राणी ने गांव की  बिजौला श्रीराम सिरसाम की गाय को शिकार बना लिया। बिजौला ने बताया कि शिकार रात में किया गया है। क्योंकि रात में कुत्तों के भौंकने  की  आवाज आ रही थी। सुबह देखा तो गाय मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और उसके शरीर पर वन्य प्राणी के हमले के निशान पाए गए। एक हिस्सा वन्य प्राणी द्वारा खा लिया गया है।
ग्राम के लोगों  ने वन्य प्राणी द्वारा शिकार की सूचना वन विभाग को  दी  है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों प्रभात पट्टन में भी एक मवेशी का शिकार वन्य प्राणी द्वारा किया गया लेकिन वन विभाग द्वारा किस वन्य प्राणी ने शिकार किया इसकी पुष्टि नहीं की गई है। एक और हमले से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button