बैतूल बाजार में स्वच्छता अभियान ने पकड़ी रफ्तार, सीएमओ के निरीक्षण से दिख रहा असर।

बैतूल बाजार। नगर परिषद में नए सीएमओ द्वारा प्रभार संभालने के बाद शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। अब प्रतिदिन सुबह 7 बजे से सीएमओ जीआर देखमुख स्वयं शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान गंदगी और कचरे की सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है, नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

सीएमओ की इस सक्रियता का असर अब शहर में साफ नजर आने लगा है। वार्डों में नियमित सफाई होने से गंदगी में कमी आई है और नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। नगर परिषद की इस पहल से शहर की स्वच्छता में तेजी से सुधार हो रहा है, जिससे आमजन में भी संतोष का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button