आयुष साहू ने 10वीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए।

बैतूल। साहू समाज के वरिष्ठ व टिंबर व्यवसायी बालाराम साहू के सुपुत्र विक्रांत साहू तथा श्रीमती जयश्री साहू के सुपुत्र आयुष साहू ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 462 अंक प्राप्त किए हैं। उनका परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा।
आयुष ने आर डी पब्लिक स्कूल बैतूल से यह सफलता हासिल की है। उनके उत्कृष्ट परिणाम से परिवार और समाज में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर समाज के लोगों एवं इष्ट मित्रों ने आयुष साहू को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




