निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर 19 फरवरी को

बैतूल। आयुष विभाग जिला बैतूल द्वारा निरंतर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 फरवरी को मातोश्री वृद्ध आश्रम उड़दन में एवं 20 फरवरी को सेवा भारती आनंद धाम वृद्ध आश्रम जामठी बैतूल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न किया जाना है। जिस हेतु समस्त ग्रामीण जनों को सूचित किया जाता है कि वह अधिक से अधिक संख्या में आकर अपनी समस्याओं को चिकित्सकों से बताए एवं आयुष औषधियों का लाभ प्राप्त करें। शिविर का शुभ 10 बजे से प्रारंभ होगा।




