एक करोड़ के सहयोग से पीएमयूएम शिक्षक संघ ने रचा इतिहास:
55 जिलों में सक्रिय, 90 हजार सदस्य और 1 करोड़ की सहायता|

~जिला प्रभारी कृष्ण कुमार देशमुख
बैतूल। मात्र तीन सहयोग अभियानों में एक करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान कर पीएमयूएम शिक्षक संघ ने प्रदेश में संवेदनशीलता और संगठनात्मक एकता की ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। जिला प्रभारी जिला बैतूल कृष्णा देशमुख और जिला अध्यक्ष रितेश राठौर ने बताया कि दिवंगत सदस्यों के परिजनों को आर्थिक संबल देने की इस अनूठी पहल ने संगठन को जनविश्वास का प्रतीक बना दिया है।
संघ की शुरुआत टीकमगढ़ से हुई थी और आज यह मध्यप्रदेश के 55 जिलों में सक्रिय होकर ऑन रिकॉर्ड 90 हजार से अधिक सदस्यों का सशक्त परिवार बन चुका है। तीन ऐतिहासिक सहयोग अभियानों में स्वर्गीय दिलीप सिंह लोधी दमोह के परिजनों को लगभग 40 लाख रुपये, स्वर्गीय राकेश अहिरवार दतिया/निवाड़ी के परिजनों को लगभग 38 लाख रुपये तथा स्वर्गीय किशुन प्रसाद लाड़िया दमोह के परिजनों को लगभग 22 लाख रुपये की सहायता दी गई है। किशुन प्रसाद लाड़िया के लिए सहयोग अभियान 20 फरवरी तक जारी है।
इस उपलब्धि के पीछे संस्थापक सतीश खरे की मानवीय सोच प्रमुख आधार रही है। उनका कहना है कि एक करोड़ कोई उपलब्धि नहीं, यह सेवा यात्रा की शुरुआत है। सह-संस्थापक ब्रजेश असाटी की दूरदर्शी रणनीति और सह-संस्थापक मुरली मनोहर अरजरिया जी की व्यापक एवं सृजनात्मक सोच ने इस पहल को मजबूत आधार दिया।
प्रदेश के 55 जिलों में सक्रिय जिला और ब्लॉक पदाधिकारी, आईटी सेल, प्रांतीय एवं संभागीय नेतृत्व तथा मातृ शक्ति की प्रेरणा से संघ सहयोग और एकता की सशक्त मिसाल बनकर उभरा है। बैतूल में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पठाड़े और भोजराव गुजरे, जिला संगठन मंत्री अनिल कापसे, ब्लॉक प्रभारी रवि सरनेकर, मंगेश धुर्वे, सुभाष गाडरे, अनिल कौशिक, दिनेश सरयाम, एकनाथ महतकर, नरसिंह धुर्वे, विनोद ठाकुर, सैलेंद्र देशमुख, शिव सलामे, देवराम कालभोर, श्रीमती कविता मौखेडे और गीता बारंगे द्वारा कर्मचारी कल्याण कोष पीएमयूएम शिक्षक संघ के प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूती देने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
~जिला अध्यक्ष रितेश राठौर





