Shikayat : रिटायर्ड सैनिक के घर पर कलयुगी बहनों ने किया कब्जा

सैनिक ने कलेक्टर से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार

बैतूल। पूरा जीवन देश को समर्पित करने वाला एक सैनिक सेवानिवृत्त होकर जब अपने घर पहुंचा तो उसके घर पर सगी बहनों ने कब्जा कर लिया। हद तो तब हो गई जब इन कलयुगी बहनों ने अपने भाई को घर में आने तक नहीं दिया। यह मामला चोपना क्षेत्र का है।

Hadsaa : अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, तीन घायल…. यह पढ़े

सेवानिवृत्त सैनिक खगेंद्र नाथ विश्वास के अनुसार उन्होंने अपने जीवन के 40 साल की जमा पूंजी खर्च कर मकान बनाया था, लेकिन अब उसी मकान में बहनों ने कब्जा कर उन्हें दर दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर कर दिया है। कलेक्टर को सौंपे शिकायत आवेदन में पूर्व सैनिक खगेंद्र नाथ ने बताया कि वे रिटायरमेंट के बाद अपने ग्रह ग्राम बहुत दिनों बाद आए थे। जहां उन्होंने एक घर बनाया था। विगत 22 अप्रैल 2022 को उनकी माता का निधन हो गया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद वे हाई बीपी, शुगर होने के चलतेट्रीटमेंट के लिए बाहर गए थे। जब वे लगभग 8 महीनों बाद अपने घर आए तब उनकी बहनों ने घर पर कब्जा कर लिया और उन्हें घर में नहीं आने दिया। इसकी शिकायत उन्होंने 21 जनवरी को चोपना थाने एवं शाहपुर एसडीएम से की थी।लेकिन शिकायत के बावजूद आज तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है।बहनों द्वारा उनके मकान से कब्जा नहीं हटाया जा रहा, जिसके चलते हुए परेशान हैं। उन्होंने कलेक्टर से मामले में कार्यवाही करते हुए मकान पर कब्जा दिलाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button