made customers aware: साइबर सुरक्षा, भ्रामक विज्ञापन, और डिजिटल खतरों से ग्राहकों को किया जागरूक

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ग्राहक जागरूकता का दिया संदेश

रघुकुल डिफेंस एकेडमी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम  

पक्का बिल लें, ठगी से बचें का दिया संदेश

ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का किया आह्वान

बैतूल। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बैतूल द्वारा रघुकुल डिफेंस एकेडमी में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद और भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. खेमराज मगरदे, पूर्व प्राचार्य शासकीय जेएच कॉलेज बैतूल, संचालक अशोक रघुवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत चंद्र दुबे, और जिला सचिव मनीष धोटे उपस्थित थे।

जिला सचिव मनीष धोटे ने संगठन की भूमिका और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने वाला एकमात्र राष्ट्रीय संगठन है। इस संगठन के प्रयासों से उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986, 2019 और 2024 का गठन हुआ, जिससे ग्राहकों को न्यायालय में वकील के बिना भी न्याय पाने का अधिकार मिला। डॉ. खेमराज मगरदे ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं तक पहुंचाने की अपील की और कहा कि विवेकानंद ने अल्प जीवनकाल में ही भारत को गौरवान्वित किया। वहीं, डॉ. योगेश पवार ने बताया कि वर्तमान समय में पेट्रोल पंप, रसोई गैस, ज्वेलरी, चिकित्सा और खाद्य पदार्थों में मिलावट से ग्राहकों को ठगा जा रहा है। संचालक अशोक रघुवंशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पक्का बिल लेने और कानूनी अधिकारों की जानकारी रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, भ्रामक विज्ञापन, और डिजिटल खतरों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर दिनेश लिखित, हिमांशु सोनी, नीलम दुबे, मनोज यादव, अर्पित दीक्षित, आशीष पटेरिया, सर्वेश दीक्षित और संजय चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन की स्थापना और इसके उद्देश्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button