कन्या शाला की 97 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल

दूरस्थ गांवों से आने वाली छात्राओं को मिली राहत, पढ़ाई में नहीं आएगी बाधा

बैतूल। गंज स्थित ई.एफ.ए. शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में 04 फरवरी को शासन की योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य ललित लाल लिल्होरे के मार्गदर्शन में कक्षा 9 की 97 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में छात्राओं के पालक, विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

प्रभारी शिक्षक महेश गुंजेले ने जानकारी देते हुए बताया कि साइकिल वितरण से आसपास के गांवों से आने वाली 97 छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रह सकेगी।

इस अवसर पर प्राचार्य ललित लाल लिल्होरे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने ग्राम, शहर, प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया। प्रभारी शिक्षक महेश गुंजेले ने भी छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button