Best Social Film: बैतूल की फिल्म लमझना को मिला बेस्ट सोशल फिल्म का खिताब

अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में 39 देशों की 368 फिल्मों में चमकी बैतूल की लमझना

Best Social Film: बैतूल। अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के 18वें संस्करण में बैतूल के कलाकारों की बनाई फिल्म लमझना का चयन हुआ है। यह फेस्टिवल विगत 7, 8 और 9 दिसंबर 2024 को गुरु नानक अकादमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, उसरू, रायबरेली रोड, अयोध्या में आयोजित हुआ। इस फिल्म को आयोजकों ने बेस्ट सोशल फिल्म की श्रेणी में चुना है। फिल्म लमझना के डायरेक्टर करण कश्यप, एसोसिएट डायरेक्टर अमित कसेरा और प्रोड्यूसर मंजू गौतम हैं। फिल्म में कलाकार सतीश कुमार इवने हरदू, विशाखा गोरखनाथ (मुंबई), सिरिष सोनी (बैतूल) सहित अन्य कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह महोत्सव भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उद्योग के लिए एक प्रमुख मंच है, जहां दुनिया भर से फिल्मकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन प्रोफेसर मोहन दास ने बताया कि इस वर्ष भी हमें विश्वभर के फिल्मकारों से अद्भुत और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फेस्टिवल में 39 से अधिक देशों के फिल्मकारों ने अपनी फिल्में भेजी, जिनमें भारत, चीन सहित अन्य देशों की कुल 368 फिल्मों का चयन किया गया। निर्णायक मंडल को इनमें से चुनिंदा फिल्मों का चयन करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

चयन प्रक्रिया में यूएसए से फिल्म लेखिका और निर्माता बुवाना राम, इटली से संगीतकार अल्बर्टो बेलाविय, ईरान से फिल्म डिजाइनर सना नोरोज़बेगी, भारत से अभिनेता ऋषि भूटानी, अभिनेता-निर्देशक विनय विक्रांत, मॉडल और अभिनेत्री मान्या पाठक, ज्यूरी अध्यक्ष प्रोफेसर मोहन दास निर्णायक मंडल में शामिल थे। ज्यूरी टीम ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के विभिन्न श्रेणियों में चयन किया, जिसमें बैतूल की फिल्म लमझना को तीन दिवसीय समारोह के दौरान प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया । फिल्म का चयन बैतूल जिले के लिए गौरव का विषय है और स्थानीय कलाकारों की मेहनत का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button