Massive plantation campaign in Bordehi today: बोरदेही में वृहद पौधारोपण अभियान आज

सांसे हो रही है कम, आओं पेड़ लगाये हम थीम पर सृजन 2025 का आगाज


प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में होगा पौधारोपण
बैतूल। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सृजन 2025 के अंतर्गत बोरदेही तहसील परिसर में आज 22 अगस्त को शाम 4 बजे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सांसे हो रही है कम, आओं पेड़ लगाये हम थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शैलेन्द्र बड़ोनिया अनु. दण्डाधिकारी आमला, श्रीमती रिचा कौरव
तहसीलदार आमला, श्याम बिहारी समेले नायब तहसीलदार आमला तथा डॉ अशोक नरवरे बी.एम.ओ. आमला शामिल होंगे।
इस पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन समस्त पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से किया जा रहा है। बोरदेही किसान संघर्ष समिति आमला, अखिल विश्व गायत्री परिवार आमला और श्री कृष्णलीला फाउण्डेशन आमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पहल का उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण और घटते हरियाली क्षेत्र को देखते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button