Betul news: कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके योगदान को किया स्मरण

गांधी चौक कोठी बाजार में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, विचारों पर हुआ मंथन

बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कोठी बाजार स्थित गांधी चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संदेशों का वाचन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांधी जी के विचारों और उनके संदेशों को जनमानस तक पहुंचाना था।

कांग्रेस नेता हेमंत वागद्रे ने कहा, गांधी जी के विचार हमें सिखाते हैं कि अहिंसा, सत्य और शांति से ही हम अपने समाज को बेहतर बना सकते हैं। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता संग्राम के समय थे। वहीं, निलय डागा ने कहा, महात्मा गांधी का जीवन समर्पण और त्याग का प्रतीक है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेता रामू टेकाम ने गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा, गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। उनका जीवन संघर्ष और समाज सेवा का जीवंत उदाहरण है। अनुराग मिश्रा ने कहा, “गांधी जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज को एक नई दिशा दी।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें अरुण गोठी, नवनीत मालवीय, ब्रज पांडे, मोनू बडोनिया, अजबराव झारबड़े, राजेश गावंडे, प्रफुल्ल पाल, मोनू वॉग, नफीस खान, कादिर खान, प्रेरणा शर्मा, मोनिका निरा पूरे, पुष्पा पेंड्रम, मनीष देशमुख, मिथिलेश राजपूत, आकाश भाटिया, अजय मिश्रा समेत कई अन्य शामिल रहे।

कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन और उनके विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button