पंचशील बुद्ध विहार में विशेष देशना आज  29 सितम्बर को

बैतूल। वर्षावास समिति बैतूल के तत्वाधान में आज, 29 सितंबर 2024, रविवार को पंचशील बुद्ध विहार, सदर बैतूल में पूज्य गुरुजी विपस्नाचार्य सत्य नारायण गोयनका जी की 11वीं पुण्यतिथि का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम के तहत पूज्य भंते विनय रक्खिता महाथेरो एवं भिक्कू संघ द्वारा देशना दी जाएगी।

कार्यक्रम में गुरुजी की शिक्षाओं और उनके बताए मार्ग पर चर्चा की जाएगी, जिसमें जिलेभर से श्रद्धालु शामिल होंगे। वर्षावास समिति ने इस आयोजन में क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठनों और नागरिकों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। पुण्यतिथि के इस अवसर पर विपस्सना के माध्यम से समाज में मानसिक शांति, ध्यान और आध्यात्मिक उन्नति के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button