पितृ दिवस पर बुजुर्गों को घर का बना भोजन कराकर की सेवा, राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी महिला संगठन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

समाज में बदलाव लाने के लिए हमें ऐसे कदम उठाने की आवश्यकता: कविता मालवी

बैतूल। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी महिला संगठन ने पितृ दिवस के अवसर पर बुजुर्गों को सम्मानित करते हुए उन्हें भोजन कराया। इस बार संगठन ने बोड़ी गांव को गोद लेकर वहां के बुजुर्गों को घर का बना हुआ भोजन करवाया और फल भी वितरित किए।

संगठन हर साल वृद्धाश्रमों में जाकर बुजुर्गों को भोजन कराता था, लेकिन इस बार आदिवासी क्षेत्र में जाकर घर-घर से भोजन एकत्रित कर बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। इसके साथ ही, महिलाओं और बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का भी विशेष अभियान चलाया गया। आदिवासी समुदाय में महिलाओं को अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए, उन्हें स्वच्छता की महत्ता और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।

इस कार्यक्रम में महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कविता मालवी, जिला अध्यक्ष लता सोनी, सचिव पिंकी नामदेव और महामंत्री सरिता पवार ने भाग लिया। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई और ग्रामीण समुदाय के साथ मिलकर जागरूकता फैलाने का कार्य किया। संगठन ने पितृ दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाज में बुजुर्गों की महत्ता और आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए अपने प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

यह है संगठन का उद्देश्य

प्रदेश अध्यक्ष कविता मालवी ने कहा, पितृ दिवस पर बुजुर्गों की सेवा और आदिवासी क्षेत्रों में जागरूकता फैलाना हमारा मुख्य उद्देश्य रहा है। हर साल हम वृद्धाश्रमों में जाकर बुजुर्गों को भोजन कराते थे, लेकिन इस बार हमने बोड़ी गांव को गोद लेकर यहां के बुजुर्गों को घर का बना भोजन कराकर उनकी सेवा की। इसके साथ ही, हम महिलाओं और बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रयासरत हैं। समाज में बदलाव लाने के लिए हमें ऐसे कदम उठाने की आवश्यकता है, और हमारी संस्था आगे भी इस दिशा में काम करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button