awareness program: कृमि मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

भीमपुर के सरकारी स्कूल में किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बैतूल। शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल भीमपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक निगवाल, बीपीएम और स्कूल के प्राचार्य श्री ठाकुर की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भीमपुर के सरपंच मानसिंग नर्रे ने इस अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. दीपक निगवाल ने कृमि संक्रमण के कारणों और इसके दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन क्यों जरूरी है और यह अभियान छात्रों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

बीईई पदमाकर मैडम ने बताया कि कृमि की बीमारी अस्वच्छता के कारण होती है और इससे बचने के लिए हमें खाने से पहले हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को सही तरीके से हाथ धोने की विधि भी सिखाई। इसके बाद सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई, ताकि वे कृमि संक्रमण से सुरक्षित रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई और बच्चों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button