Betul news: भूरेलाल के प्रयास से मनरेगा मजदूरों के खाते में पहुंची राशि

राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के बैनर तले कलेक्टर को सौंपा था ज्ञापन

बैतूल। लोकसभा के भावी निर्दलीय प्रत्याशी भूरेलाल बेठेकर के प्रयास से हजारों मनरेगा मजदूरों के खाते में सीधे राशि पहुंच गई है। श्री बेठेकर ने बताया कि लोकसभा बैतूल हरदा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अधिकांश ग्रामवासियों द्वारा पेयजल एवं मनरेगा योजना की मजदूरी न मिलने की जानकारी दी गई थी। श्री बेठेकर ने बताया आदिवासियों का महत्वपूर्ण होली के त्योहार का समय आ गया है। मजदूर आदिवासी मजदूरी पर आश्रित होता है, समय पर उन्हें उनकी मजदूरी की राशि नही मिलने से होली का त्यौहार नही मना पाने की चिंता सता रही थी। उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के बैनर तले कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मजदूरी का भुगतान दिलवाने की मांग की थी। मजदूरों के खाते में राशि आने पर उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि निर्दलीय प्रत्याशी भूरेलाल बेठेकर गांव-गांव में जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों द्वारा मूलभूत समस्याओं से अवगत किया जा रहा है। श्री बेठेकर भी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर निराकरण करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों द्वारा उन्हें भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button