Congress news: बैठक में जुटा कांग्रेस का पूरा कुनबा, 7 घंटे हुआ मंथन 

बैतूल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। यह बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत वागद्रे की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला प्रभारी राजकुमार उपाध्याय और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय दांतरे ने विशेष भूमिका निभाई। बैठक दोपहर 12 बजे से लेकर रात 7 बजे तक चली और इसमें कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई।

बैठक के विभिन्न चरणों में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की गई। सबसे पहले संगठन समन्वय की बैठक आयोजित हुई। इसके बाद ब्लॉक नगर अध्यक्षों, नगरपालिका अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और नेता प्रतिपक्ष के साथ बैठकें हुईं। जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष और सदस्यों के साथ भी गहन चर्चा की गई। अंत में वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पूर्व पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों, सभी प्रकोष्ठ अध्यक्षों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया।

 

इन वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

 

बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक निलय डागा, धरमु सिंह सिरसाम, डॉ. राजेंद्र देशमुख, डॉ. पी.आर. बोड़खे, समीर खान, आमला नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, रामू टेकाम, अनुराग मिश्रा, शांतिलाल तातेड, अरुण गोठी, अनिल मगरकार, धीरू शर्मा, रमेश गायकवाड़, राजकुमार दीवान, पिंटिश नागले, नरेंद्र किशोर परिहार, नरेंद्र महतो, नेकराम यादव, मोनू बड़ोनिया, प्रशांत राजपूत, नरेंद्र चांचौड़ा, विक्की सिंह, मोनिका नीरपुर, नंदनी तिवारी, पुष्पा पेड्राम, प्रेरणा शर्मा, कदीर खान, नफीज खान, अशोक नीरापूरे, डॉ. रमेश काकोडिया, मनोज शर्मा, जैद खान, लवलेश राठौर, राजेश गावंडे, राजा सोनी, मोनू वाघ, सरफराज खान, राहुल छत्रपाल, आकाश भाटिया, सैंटी वाघमारे, अतुल शर्मा, मिथलेश राजपूत, अभिषेक पवार, राहुल परते और शेख आकिब शामिल थे।

 

संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर

 

बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, आगामी चुनावों की तैयारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के समन्वय पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने अपनी राय साझा की और पार्टी को नए स्तर पर ले जाने के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प लिया।

यह बैठक कांग्रेस के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक मंच पर आकर भविष्य की रणनीति बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button