जनजातीय गौरव दिवस पर एबीवीपी ने निकाली बिरसा मुंडा रथ यात्रा

जेएच कॉलेज से हुआ शुभारंभ, जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरा कलश लेकर जिले के शिक्षण संस्थानों तक पहुंचेगा रथ मुलताई के मां ताप्ती उद्गम स्थल पर विसर्जित होगा पवित्र कलश


बैतूल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जेएच कॉलेज परिसर से रथ यात्रा निकाली गई। भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे कलश को रथ में स्थापित कर अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे, एबीवीपी नर्मदापुरम विभाग छात्रा प्रमुख राजेश्वरी सलामे, जिला संयोजक देवेंद्र पांसे, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मयंक गोरले, नगर सहमंत्री शेख साहिल, नगर जनजातीय प्रमुख करण चढ़ोकर, नगर विद्यालय प्रमुख निखिल बारस्कर, जेएच महाविद्यालय उपाध्यक्ष तुषार, महाविद्यालय मंत्री करण, सहमंत्री शिवाय, एसएफएस प्रमुख यश बावने, महाविद्यालय छात्रा प्रमुख दिव्या ज्योति, हर्षिता और सुमित नागले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश्वरी सलामे ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरणादायी जीवन और बलिदान की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला संयोजक देवेंद्र पांसे ने बताया कि रथ यात्रा जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में पहुंचेगी, जहां विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्षों से अवगत कराया जाएगा। यात्रा के भ्रमण के बाद पवित्र कलश को मुलताई स्थित मां ताप्ती के उद्गम स्थल पर विसर्जित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button