आमला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई टीम घोषित, विजेंद्र भावसार बने अध्यक्ष

बैतूल। आमला विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुमति, प्रदेश सह-प्रभारी सुश्री उषा नायडू तथा जिला प्रभारी सुनील उइके की सहमति के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा ने 2 अगस्त को नई कार्यकारिणी की सूची जारी की। नियुक्तियों में क्षेत्रीय संतुलन के साथ सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार विजेंद्र भावसार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला का अध्यक्ष तथा लोकेश सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर जम्बाड़ा के अजय साहू, जमदेही खुर्द के इमरत उइके और आमला के गणेश डोमने को जिम्मेदारी दी गई है।

महासचिव पद पर तोरणवाड़ा के देवीराम कापसे, परसोड़ी की श्रीमती प्रियंका बेडरे, खापाखेड़ा के गौरीशंकर सराटकर, काजली के रूपकुमार माथनकर, अम्बाड़ा के झनकलाल सूर्यवंशी तथा बोड़खी के अकरम खान को नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव पद पर माहोली के मधु यादव, ससुन्द्रा के जगदीश धोटे, धुटमुर के रूपनारायण छेरकी, बुचनवाड़ी के मोटु यादव, परसोड़ी की श्रीमती कविता चौकीकर, बोरीखुर्द के मनीष यादव, अमनी के शिवराज उइके तथा रानीडोंगरी के प्रकाश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन के मीडिया प्रबंधन के लिए बोड़खी के वीरेंद्र बरथे को मीडिया प्रभारी तथा परसोड़ी के पवन वागद्रे को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे ने बताया कि नई कार्यकारिणी से आमला क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button