प्रभात पट्टन में भारतीय बौद्ध महासभा की तहसील शाखा गठित, विनिता पाटिल अध्यक्ष और विनोद सूर्यवंशी महासचिव नियुक्त

बैतूल। भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल की तहसील शाखा प्रभात पट्टन की बैठक में तहसील शाखा का गठन किया गया। बैठक में बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील वाचन के बाद तहसील शाखा गठन के लिए उपस्थित सदस्यों से सहमति पत्र प्राप्त किए गए। जिला कमेटी को प्राप्त सहमति पत्रों के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष दक्षिण चरणदास ढेंगरे से मार्गदर्शन एवं अनुमति प्राप्त कर जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नामदेव नागले ने जिला महासचिव आयुष्मान सहदेव पाटिल, जिला उपाध्यक्ष आयुष्मान काशीनाथ वाघमारे, जिला संघटक एवं केंद्रीय शिक्षक आयु किशोर पाटिल तथा जिला सचिव एवं केंद्रीय शिक्षक आयु प्रेमलाल अंबुलकर से विचार-विमर्श कर प्रभात पट्टन तहसील शाखा की कार्यकारिणी गठित की।
नई कार्यकारिणी में आयु विनिता पाटिल को अध्यक्ष, आयु विनोद सूर्यवंशी को महासचिव, आयु नीलु खातरकर को कोषाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष आयु मंजु हुरमाडे, प्रचार-पर्यटन उपाध्यक्ष आयुष्मान विकास सूर्यवंशी, संस्कार उपाध्यक्ष आयु अश्विनी नारनवरे और संरक्षण उपाध्यक्ष आयु सुनील वाघमारे नियुक्त किए गए। सचिव पद पर आयु दुर्गेश खातरकर, आयु मनीषा सूर्यवंशी, आयु पुनम उबनारे, आयु प्रीति उबनारे, आयु संगीता आठनेरे और आयु सरस्वती पाटिल को जिम्मेदारी दी गई। आयु कमला वाघमारे को लेखापरीक्षक तथा आयु संगिता पाटिल को कार्यालय सचिव बनाया गया।
संघटक के रूप में आयु नितिन पाटिल, आयु विनोद पाटिल, आयु निकिता सूर्यवंशी और आयु उषा झरबड़े को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिला पदाधिकारियों ने धम्म पट्टी पहनाकर स्वागत किया और धम्म कार्य को आगे बढ़ाने के लिए मंगलकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव आयु शंकरराव शेषकर, आयु नानक सातनकर, जिला शाखा के प्रो. एस. डी. डोंगरे, जिला उपाध्यक्ष आयु काशीनाथ वाघमारे, इंजीनियर प्रकाश उबनारे, आयु नालंदा शेषकर, महासचिव आयु सहदेव पाटिल, कोषाध्यक्ष आयु तुलाराम चौकीकर, केंद्रीय शिक्षक आयु किशोर पाटिल, आयु प्रेमलाल अंबुलकर, संगठक आयु तुकाराम लोखंडे, मधुकर पाटिल, आयु धन्नु झरबड़े, सचिव आयु दुर्गा प्रसाद चौकीकर, आयु प्रमिला पाटिल, आयु वर्षा नागले और आयु बी. डी. पाटिल सहित अनेक पदाधिकारी एवं प्रदेश सचिव ने बधाई दी।
बैतूल तहसील अध्यक्ष आयु डॉ. मनोहर खातरकर, आमला से आयु यशवंतराव झरबड़े, मुलताई से आयु लक्ष्मण नागले, ओमप्रकाश खातरकर, आयु एम. एल. पाटिल, आयु सी. नागले, आयु अशोक खातरकर, आयु जसवंती चौकीकर, आयु गीता नागले, आयु सीमा घानेकर और आयु कचरया मानकर सहित उपस्थित साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष चरणदास ढेंगरे एवं जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नामदेव नागले का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और मंगलकामनाएं दीं।




