रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज

बैतूल। स्व.शिव शंकर अड़लक की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज 14 नवंबर को श्री अडलक मेडिकल स्टोर एवं मां शारदा सहायता समिति के तत्वाधान में रक्तदान शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री अड़लक मेडिकल स्टोर सदर में किया जा रहा है। इस अवसर पर 13 नवंबर को सुबह 10 बजे अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया जिसका समापन आज 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे हवन पूजन के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर दोपहर 1 बजे से मानसेवी, परोपकारी रक्तदाताओं से रक्तदान करवाकर उन्हें रक्त क्रांति सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रमाण पत्र वितरण भी किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.योगेश गडेकर (अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं माँ शारदा समिति के संस्थापक शैलेन्द्र बिहारिया, श्री अडलक मेडिकल के संचालक राजेश अडलक सभी रक्त क्रांति समारोह में उपस्थित सदस्यों का सम्मान करेंगे। श्री अडलक मेडिकल के संचालक संजय अडलक ने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को आवेदन सौंपकर अनुमति प्रदान करने एवं अधीनस्थ पैथालॉजी विभाग की टीम को रक्तदाताओं से रक्त संग्रहण करने के आदेश जारी करने का आग्रह किया।




