Saplings planted in honor of Guru on Guru Purnimaगुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान में रोपित किए पौधे

बैतूल। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी पंकज डोंगरे ने अपनी माता श्रीमती नर्मदा डोंगरे के साथ पौधे रोपित कर पर्यावरण का श्रृंगार किया। इस अवसर पर पंकज डोंगरे ने कहा, गुरु, पेड़ और मां की महिमा और योगदान अतुलनीय और अमूल्य हैं। गुरु, पेड़ और मां तीनों जीवन के सुखदाई पड़ाव के अभिन्न अंग हैं जो जीवन भर हमें अनेकों प्रकार से पोषित और लाभान्वित करते हैं। इनका ऋण हम जीवन भर नहीं उतार सकते, पर इन्हें सम्मानित तो कर सकते हैं। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंकज डोंगरे ने मां, शिक्षक और पर्यावरण के सम्मान में पौधे रोपित किए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती नर्मदा डोंगरे ने भी पौधे रोपित कर पर्यावरण का श्रृंगार किया। पंकज डोंगरे ने बताया यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ भावी पीढ़ियों को भी गुरु और माता के प्रति सम्मान का संदेश देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button